Ad

murrah buffaloes news

बिहार डेयरी एंड कैटल एक्सपो 2023 में 10 करोड़ के भैंसे ने लूटी महफिल

बिहार डेयरी एंड कैटल एक्सपो 2023 में 10 करोड़ के भैंसे ने लूटी महफिल

गुरुवार से बिहार की राजधानी पटना में बिहार डेयरी एंड कैटल एक्सपो 2023 की तीन दिवसीय प्रदर्शनी लगाई गई थी। इस एक्सपो में डेयरी एवं पशुपालन से संबंध रखने वाली दर्जनों कंपनियों के स्टॉल स्थापित किए गए हैं। इसी बीच एक भैंसा भी काफी चर्चा में बन गया है। सोशल मीडिया पर अब इसकी तस्वीर भी बड़ी तेजी से वायरल होती जा रही है। इस भैंसे की कीमत 10 करोड़ रुपये के आसपास तय की गई है। हरियाणा से पटना पहुंचा भैसा गोलू -2 अपने डेयरी फॉर्म में एसी रूम में रहता है। खाने के साथ-साथ गोलू पांच किलो सेब, पांच किलो चना तथा बीस किलो दूध हर रोज पीता है। दो लोग हर रोज इसका मसाज करते हैं। हरियाणा से आए किसान ने इस बात की जानकारी भी दी है।

गोलू भैंसा मुख्य रूप से कहा से आया था 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस गोलू नाम का यह भैंसा हरियाणा से पटना लाया गया है। यह
भैंसा मुर्रा नस्ल का है। भैंसे के मालिक का कहना है, कि भैंसे की कीमत 10 करोड़ रुपये के आसपास है। इसके लिए भैंस के मालिक नरेंद्र सिंह को राष्ट्रपति से पद्मश्री भी मिल चुका है। इस भैंस का इस्तेमाल प्रजनन के लिए किया जाता है। 10 करोड़ रुपये की कीमत वाले भैंसे के मालिक नरेंद्र सिंह ने कहा है, कि वह भैंसा को प्रतिदिन साधारण चारा खिलाते हैं। भैंसा पर हर महीने करीब 50 से 60 हजार रुपये खर्च होते हैं। ये कीमती भैंसा पहले भी कई किसान मेलों में जा चुका है।

ये भी पढ़ें:
अब खास तकनीक से पैदा करवाई जाएंगी केवल मादा भैंसें और बढ़ेगा दुग्ध उत्पादन

गोलू-2 भैंसा उनके घर की तीसरी पीढ़ी माना जाता है 

किसान ने बताया कि 6 वर्ष का भैंसा गोलू-2 उनके घर की तीसरी पीढ़ी है। इसके दादा पहली पीढ़ी थे, जिसका नाम गोलू था। उसका बेटा बीसी 448-1 को गोलू-1 कहा जाता था। यह गोलू का पोता है, जिसका नाम गोलू- 2 रखा गया है। किसान ने बताया- हमारी कोशिश है कि देश भर के किसान ऐसे भैंसे से लाभ उठा सकें। सोशल मीडिया पर अब इस भैंसे की खूब चर्चा है। 
इस नस्ल की भैंस को पालने से पशुपालकों को लाखों की आमदनी होगी

इस नस्ल की भैंस को पालने से पशुपालकों को लाखों की आमदनी होगी

जैसा कि हम सबको ज्ञात है, कि भारत एक कृषि प्रधान देश है। हमारे देश में खाद्य पदार्थ एवं डेयरी उत्पादों की बेहद मांग है। परंतु, क्या आपको जानकारी है, कि भारत की सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन क्षमता वाली भैंस की नस्ल कौन सी है। यदि नहीं तो आपके इस प्रश्न का उत्तर यहां है। साथ ही, यदि आप इस भैंस का पालन कर इसके दूध की बिक्री करते हैं तो आप अच्छा पैसा कमा सकते हैं। भारत में सर्वाधिक दूध देने वाली भैंस की नस्ल मुर्रा को माना जाता है। मुर्रा भैंस औसतन दिन में 25 लीटर से लेकर 30 लीटर तक दूध प्रदान करती है। इस भैंस को उत्तर भारत में बड़े पैमाने पर पाला जाता है। मुर्रा भैंस का दूध वसा एवं प्रोटीन में उच्च होता है। इसके दूध का सेवन करने से शरीर को पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम, प्रोटीन एवं वसा मिलता है। इस भैंस के दूध का उपयोग विभिन्न प्रकार के डेयरी उत्पादों जैसे - घी, छाछ, दही और मक्खन तैयार करने के लिए भी उपयोग किया जाता है। मुर्रा भैंस की कीमत की बात की जाए तो ये 50 हजार रुपये से लगाकर 1 लाख रुपये तक होती है। इस भैंस को पालना अत्यंत लाभकारी साबित होता है। एक मुर्रा भैंस से एक दिन में लगभग 25 लीटर दूध मिलता है, जिसके मुताबिक आप दिन के 1000 रुपये से लेकर 1500 रुपये तक कमा सकते हैं।

इस नस्ल की भैंस भी काफी अधिक दूध प्रदान करती है

साथ ही, मेहसाना भैंस भी एक दिन में लगभग-लगभग 20 से 30 लीटर तक दूध प्रदान कर देती है। ये भैंस सर्वाधिक गुजरात और महाराष्ट्र में पाई जाती है। बतादें, कि दोनों ही राज्यों में इस भैंस का पालन किया जाता है। उधर महाराष्ट्र राज्य में मिलने वाली पंढरपुरी भैंस की नस्ल भी अपनी दूध देने की क्षमता के कारण जानी जाती है। सुरती भैंस भी दूध उत्पादन में काफी शानदार होती है।

ये भी पढ़ें:
डेयरी व्यवसाय के लिए इस नस्ल की भैंस को शानदार माना जाता है

मुर्रा भैंस की कद काठी कैसी होती है ?

मुर्रा भैंस के सींग मुड़े हुए होते हैं एवं दिखने में यह अन्य भैंसों की तुलना में पावरफुल नजर आते हैं। यह भैंस पंजाब एवं हरियाणा राज्यों में अधिकांश देखने को मिलती है। परंतु, वर्तमान में यह अन्य दूसरे देशों में भी पाली जा रही है। सिर्फ यही नहीं अब तो इस भैंस के सीमन का भी तगड़ा व्यापार हो रहा है। इनमें विभिन्न भैंस काफी लंबी एवं ऊंची होती हैं। इनके मालिक इन्हें विभिन्न प्रतियोगिताओं में भी भेजते हैं। ज्यादातर प्रतियोगियाओं में मुर्रा भैंस ही सबसे अग्रणी रहती हैं। हालांकि, अधिकांश लोग दूध उत्पादन के लिए इनका पालन करते हैं। हरियाणा में इसेकाला सोनाभी कहा जाता है। ये भैंसे थोड़ी अधिक काली होती हैं।